देहरादून ब्यूरो –इनरव्हील क्लब ऑफ देहरादून की ओर से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दो सामाजिक प्रोजेक्ट आयोजित किए गए। व्हीलस ऑफ होप मोबिलिटी फॉर आल के तहत हिल्टन स्कूल में तीन जरूरतमंद मरीजों को तीन व्हीलचेयर और दो वॉकर वितरित किए गए। क्लब की ओर से बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह उनका नियमित रूप से चलने वाला प्रोजेक्ट है।वहीं सपोर्टिंग ड्रीम्स सपोर्टिंग फ्यूचर्स के तहत क्लब ने तीन बेटियों को बास्केटबॉल प्रशिक्षण के लिए अपनाया। उन्हें कोच के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने के साथ बास्केटबॉल, जूते और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में पेट्रीशिया हिल्टन, क्लब अध्यक्ष समिधा सचदेवा, सरोज धुडानी, सरोज गुप्ता, रितु भसीन, रेखा शर्मा, दिव्या बंसल आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
मुख्य सचिव ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की
देहरादून, ब्यूरो। जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश मुख्य सचिव डा.एस.एस. सन्धु द्वारा विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जनपद के…
पीसीसी अध्यक्ष ने चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में प्रचार-प्रसार…
हरिद्वार कुंभ…मनसा देवी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, हरकी पैड़ी तक चला अभियान
हरिद्वार ब्यूरो । कुंभ मेला से पहले धर्मनगरी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर…
