उत्तराखंड: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी के घर में मिला शव; आरोपी फरार

उधमसिंह नगर(ब्यूरो) : महुआखेड़ा गंज के स्थानीय वार्ड नंबर तीन स्थित मढ़ैया देवी क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेहबिश अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में मातम का माहौल है।

22-Year-Old Woman Shot Dead in Mahuakheda Ganj

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या पड़ोस के एक घर में किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी युवती के शव को उसके घर पर रखकर वहां से चला गया। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। घटना के बाद से आरोपी का परिवार भी मौके से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या किन परिस्थितियों में हुई और युवती को पड़ोस के घर में क्यों ले जाया गया, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप

युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार

पुलिस मामले में फॉरेंसिक जांच के लिए टीम का इंतजार कर रही है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके। आगे पढ़िए..

Leave A Reply

Your email address will not be published.