उत्तराखंड में धीमा पड़ा भारी बारिश का दौर, पहाड़ों में यलो अलर्ट; मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी

देहरादून(ब्यूरो) : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर अब कुछ धीमा पड़ गया है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बारिश और बौछारें जारी हैं, जबकि अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather Update 9 September 2026

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश मैदानी इलाकों में बुधवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून में तेज धूप से बढ़ा तापमान

राजधानी देहरादून में मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम के समय आसमान में आंशिक बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन दिनभर की तेज धूप का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पिछले दो दिनों में देहरादून का अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। तापमान बढ़ने के कारण शहर में गर्मी और उमस का असर भी बढ़ गया है। आगे पढ़िए..

Leave A Reply

Your email address will not be published.