बारिश से कुमाऊं में दुश्वारियां

देहरादून(ब्यूरो) कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। नदियां, गाड़-गधेरे उफान पर हैं तो संवेदनशील पहाड़ियों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।

बारिश का सर्वाधिक असर सड़कों पर पड़ा है। फिलहाल मंडल में 92 सड़कें बंद हैं, इसमें नैनीताल जिले में सर्वाधिक 47 सड़कें हैं। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मंगोली थापला मार्ग बंद होने से शहर में दूध व सब्जी की आवक प्रभावित हुई है, जबकि किलबरी मार्ग बंद होने से नयना देवी बर्ड रिजर्व क्षेत्र के सौ के करीब होटल, होमस्टे में पर्यटकों की आवाजाही रुक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *