देहरादून – दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।
