देहरादून, ब्यूरो। प्रसिद् पर्यावरणविद व पद्मविभूषित सुन्दरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सुन्दरलाल
बहुगुणा स्मृति सम्मान व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पद्मविभूषित सुंदर लाल बहुगुणा के
आदर्शों व उनके कार्यों को आधार बनाकर उनकी स्मृति में हिमालय प्रहरी नाम से सम्मान दिया जाना है। यह सम्मान इस
वर्ष प्रसिद्ध पर्यावरणविद व जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मनित धूम सिंह नेगी को दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन हिमालय बचाओ आन्दोलन, पर्वतीय नव जीवन मंडल, उतराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौधोगिकी
परिषद, सुन्दरलाल बहुगुणा पर्यावरण संरक्षण एवं शोध प्रतिष्ठान, हैस्को, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, डालियों
का दगडया एवं जाड़ी संस्थान उत्तरकाशी के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देहरादून में सुभाष रोड स्थित पैसिफिक
होटल में आयोजित होगा।
—————————————————
—————————————-
