देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विपक्ष एवं पक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 22 घंटे 43 मिनट तक चली।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र के दौरान विधान सभा को 573 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें स्वीकार 14 अल्पसूचित प्रश्न में 4 उत्तरित, 190 तारांकित प्रश्न में 61 उत्तरित, 339 आतारांकित प्रश्न में 165 उत्तरित, कुल 17 प्रश्न अस्वीकार एवं 3 विचाराधीन रखे गए। 9 याचिकाओं में से सभी याचिका स्वीकृत की गई। नियम 300 में प्राप्त 76 सूचनाओं में से 21 सूचनाएं स्वीकृत, 26 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिए। नियम-53 में 54 सूचनाओं में 6
