हल्द्वानी, ब्यूरो। कुमाऊं में भाजपा और कांग्रेस के बागी पार्टी प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकते हैं। बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पूर्व में पार्टी व जनता की सेवा का हवाला देते हुए वोट मांग रहे थे। वहीं कुछ प्रत्याशी भावुकता का कार्ड खेलने में भी पीछे नहीं रहे। भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व को बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए भरपूर जोर लगाया। लेकिन नेता तो मान गए, लेकिन कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डटे रहे। दोनों ही पार्टियों के बागियों को मनाने के लिए दलों के दिग्गज नेता उनके घर पहुंचे थे। बावजूद इसके इन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। बागी प्रत्याशियों ने दिन रात एक कर अपना प्रचार किया साथ ही सोशल, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में अपनी बातों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया। जिसने भाजपा कांग्रेस के नेतृत्व तक को असहज कर दिया। इन बागी प्रत्याशियों में संध्या डालाकोटी (बागी कांग्रेस) लालकुआं, राजकुमार ठुकराल (बागी भाजपा) रुद्रपुर, मनोज शाह (बागी भाजपा) भीमताल, पवन चौहान ( बागी भाजपा) लालकुआं, अजय तिवारी (बागी भाजपा) किच्छा और संजय नेगी (बागी कांग्रेस) रामनगर शामिल हैं।
संबंधित खबरें पढ़ें
अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद
अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
मसूरी नगर पालिका ने किया बड़ा खेल, टेंडर जारी करने से पहले ही ठेकेदारों से करा लिया काम
नगर पालिका मसूरी के अफसरों ने 5.70 करोड़ के कार्यों के टेंडर और कोटेशन में बड़ा खेल कर दिया। इन…
के िारनाथ यात्रा की व्यिस्थाएं िेखेंगेकै वबनेट मंत्री धन विंह रािि
िेहरािू न, ब्यूरो। चारधाम यात्रा को िुव्यिस्स्थि, िुरवक्षि एिं िुगम बनानेके उद्देश्य िेमुख्यमंत्री पुष्कर विंह धामी नेकै वबनेट मंवत्रयोंको वजम्मेिारी…
