हरिद्वार, ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में कलह उजागर हो गई है। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।
संबंधित खबरें पढ़ें
आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं, एमडीडीए करेगा कार्रवाई
मसूरी। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के खिलाफ मसूरी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सर्वे और…
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन
देहरादून। आज देहरादून के आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया।…
गुटबाजी के आरोप से आहत कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व कराए जांच
देहरादून, ब्यूरो। गुटबाजी के आरोप से आहत कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि…
