बीपी-शुगर, दर्द निवारक दवा असली? दिल्ली-NCR, UP में 7 करोड़ की नकली दवा सप्लाई – Uttarakhand Nidhi

बीपी-शुगर, दर्द निवारक दवा असली? दिल्ली-NCR, UP में 7 करोड़ की नकली दवा सप्लाई

आपकी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली BP-शुगर, दर्द निवारक सहित जीवनरक्षक दवाएं असली है या नकली? इसको लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली स्थित एक नामी कंपनी की नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद कई हैरान करने राज से पर्दा उठा है।  दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी सहित देशभर में 7 करोड़ रुपयों की नकली दवाएं मेडिकल स्टोर संचालकों को सप्लाई की गईं थीं।पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर आदि शहरों में नकली दवा सप्लाई हुई है। हालांकि, जांच जारी है। पुलिस की पकड़ में आई नकली दवा फैक्ट्री से बीते दो साल के भीतर देश के विभिन्न स्थानों पर सात करोड़ रुपये की दवा सप्लाई की गई।

आरोपियों की खातों की स्टेटमेंट से पुलिस को यह जानकारी मिली है। हाल में जहां दवा सप्लाई भेजी गई, वहां से दवा जब्त कर वापस लाने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई है। आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम की एक दवा कंपनी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने बीते 14 अक्तूबर को उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून में ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी।पुलिस ने आरोपी सचिन शर्मा (40) पुत्र नरेंद्र कुमार मूलनिवासी अशोकपुरम निकट गोदावरी होटल दिल्ली रोड थाना मंगलौर रुड़की और विकास (32) पुत्र उदयवीर निवासी बेड़ाआसा तहसील जानसठ थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर यूपी दोनों हाल निवासी अमेजन कालोनी सहस्रधारा रोड को गिरफ्तार किया था।

जांच में पता लगा कि आरोपियों ने कोविडकाल में नौकरी चले जाने पर साल 2022 में हरिद्वार जिले के भगवानपुर इलाके में नकली दवा फैक्ट्री खोली। दवा फैक्ट्री से खोलने के बाद पकड़े जाने तक आरोपियों ने करीब सात करोड़ रुपये की दवा सप्लाई की।आरोपियों की पांच फर्मों के 28 बैंक खातों से यह जानकारी मिली है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सितंबर महीने में आरोपियों ने दिल्ली के एक दवा सप्लायर को 90 लाख रुपये की दवा भेजी थी। एसएसपी ने बताया कि नकली दवा की रिकवरी के लिए एक टीम रवाना की गई है। ताकि, लोगों के खरीदने से पहले उन्हें रोका जा सके।

सात करोड़ की नकली दवा बेच कर लोगों की जान खतरे में डाली

तीन कंपनियों की दर्द निवारक दवाएं बनाईं एसएसपी ने बताया कि बीते दिनों दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मिली दवाएं तीन अलग-अलग कंपनियों की थीं, जिनमें निर्धारित मात्रा से काफी कम मात्रा का सॉल्ट मिलाकर इनको पैक किया जाता था। इसके बाद देहरादून स्थित सहस्रधारा रोड के पते पर खोली गई फर्म के जरिए देशभर में नकली दवा की सप्लाई की जाती थी।

बाहरी राज्यों में पहुंचीं नकली दवाएं जब्त करेगी पुलिस
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सितंबर में इन आरोपियों ने दिल्ली के एक दवा सप्लायर को 90 लाख रुपये की दवा भेजी थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में जहां सप्लाई की गई, वहां से नकली दवा की रिकवरी के लिए टीम रवाना की गई है, ताकि लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

पहले भी नकली  दवा फैक्ट्री का हो चुका भंडाफोड़

पुलिस और ड्रग टीम की ओर से नकली दवा फैक्ट्री  के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई होती रहती है। पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीमों में पहले भाी कई बार नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संयुक्त टीम द्वारा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई भी  की जाती है।

नकली दवा बेचकर बनाई करोड़ों की संपत्ति
पुलिस की  ओर से नकली दवा फैक्ट्री के भंडाफोड़ होने के साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया ह। आरोपियों की  ओर से नामी कंपनी की दवाइंया बनाकर देश के कई राज्यों के शहरों बेचा जा रहा था। आरोपियों की ओर से नकली दवाओं को बेचकर करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ ऐक्शन लेने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *