स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार अधिकारी अनिल सती सम्मानित l – Uttarakhand Nidhi

स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार अधिकारी अनिल सती सम्मानित l

देहरादून ब्यूरो : उत्तरांचल प्रेस क्लब ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अधिकारी अनिल सती को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पहली बार प्रेस क्लब ने जनसम्पर्क के क्षेत्र में किसी ब्यक्ति को सम्मानित किया है।

प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि आईईसी अधिकारी अनिल सती ने समय-समय पर मीडिया के साथ संवाद कर स्वास्थ्य विभाग की अनेक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है। वह पिछले 16 वर्षों से विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल सती ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनता के बीच पुल का काम किया है। इन योजनाओं का लाभ सुदूर गांव के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने अनिल सती के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *