एम्स में भर्ती 14 घायलों में बस चालक समेत पांच की हालत गंभीर – Uttarakhand Nidhi

एम्स में भर्ती 14 घायलों में बस चालक समेत पांच की हालत गंभीर

बस दुर्घटना के घायलों को रविवार देर रात एम्स में भर्ती कराया

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप हुई बस दुर्घटना के 14 घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है। एम्स निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने इमरजेंसी में पहुंचकर भर्ती किए गए घायलों का हाल-चाल जाना।

रविवार की शाम को गंगोत्री से उत्तरकाशी लौटते हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जबकि 14 घायलों को बीती देर रात एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। मध्य रात्रि के बाद घायलों के एम्स पहुंचने पर ट्राॅमा चिकित्सकों की टीम ने घायलों का इलाज करना शुरु किया। घायलों में चार महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ट्राॅमा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों की स्थिति गंभीर है। हालांकि सभी घायल बिना किसी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

यह हैं गंभीर घायल

– विवेक (23) पुत्र मनीष पदारिया भावनगर, गुजरात

– मुकेश कुमार (27) पुत्र फूलचन्द्र (बस ड्राइवर) निवासी देहरादून

– रेखा बेन (52) पत्नी महेश भाई निवासी गुजरात, –

– ब्रिजराज (40) पुत्र जीवीहा निवासी भावनगर गुजरात

– अशोक(43) पुत्र बलवत सिंह निवासी सूरत गुजरात

अन्य घायल —

– नैना बेन (59) पत्नी मनीष भाई निवासी सूरत,

– मनीष भाई(51)पुत्र रमणीक भाई निवासी सूरत,

– गुरू भाई (38)पुत्र अखूमा निवासी सूरत,

– संजय(42) पुत्र साहुजी भाई निवासी सूरत,

– सुरेश(55) पुत्र भवानी निवासी भावनगर,

– हरेंद्र(39) सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी भावनगर,

– देवकौर (52)पत्नी सुरेश भाई निवासी सूरत,

– संजू (29)पुत्र रमेश चन्द्र (बस कंडक्टर) निवासी देहरादून

– मीरा बेन(27) पत्नी योगेश निवासी सूरत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *