देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी में स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के द्वारा आयोजित शाॅट आॅन माई ड्रोन प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता 22 जून को आयोजित की गयी थी। जिसमे सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नितिन छाबरा (रुद्रपुर), द्वितीय स्थान अमित कुमार सिंह (नैनीताल), तथा तृतीय स्थान नितेश अग्रवाल (देहरादून) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तरखंड सरकार डीएआरसी के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग कराएगा तथा समस्त ड्रोन पायलटों को “ड्रोन मित्र“ के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगा।
संबंधित खबरें पढ़ें
राज्यपाल ने किया केदारनाथ में आपदा प्रबंधन पर केंद्रित कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का विमोचन
उत्तराखंड के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने सोमवार को राजभवन में केदारनाथ क्षेत्र के कार्यों से सम्बन्धित…
टीएचडीसी ने ऋषिकेश बस अड्डे पर चलाया सफाई अभियान
ऋषिकेश, ब्यूरो। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।इसी क्रम…
उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा में अपराध करने वालों पर पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में गिरोह बनाकर चोरी, लूट व तस्करी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं…
