टीएचडीसी ने ऋषिकेश बस अड्डे पर चलाया सफाई अभियान – Uttarakhand Nidhi

टीएचडीसी ने ऋषिकेश बस अड्डे पर चलाया सफाई अभियान

ऋषिकेश, ब्यूरो। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।इसी क्रम में, टीएचडीसी में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ऋषिकेश स्थित बस अड्डा में सफाई अभियान चलाया गया द्य सफाई अभियान में प्रतिभाग लेते हुए सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार नैथानी ने इस मौके पर सबको संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सब अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना है तथा अपने आस पास का क्षेत्र को साफ रखना है क्योंकि स्वच्छता से ही स्वस्थता है।
इसके साथ ही मुख्य महाप्रबंधक श्री नैथानी एवं अपर महाप्रबंधक अमरदीप की अगुवाई में टीएचडीसीआईएल की टीम ने यात्रिओं को गन्दगी न फैलाने का आह्वाहन किया तथा साथ ही बस अड्डे की सफाई की। इस अवसर पर लगभग 10-15 किलो कूड़ा इकठ्ठा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *