पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कोटीकरण पुनर्निर्धारण को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक – Uttarakhand Nidhi

पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कोटीकरण पुनर्निर्धारण को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक

देहरादून, ब्यूरो। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने तकनीकी सचिव रविनाथ रमन से मुलाकात कर पॉलिटेक्निक कॉलेजों एवं प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के कार्मिकों के वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत चिन्हित निर्धारित सुगम-दुर्गम क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री रमन ने मामले में परीक्षण कराने के निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि लोक सेवकों हेतु वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों एवं प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के कार्मिकों के कोटिकरण में अव्यवहारिक परिवर्तन किया गया है, जो किसी भी दृष्टि से व्यवहारिक नहीं है।
चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2018 में इनमें से कई क्षेत्रों को सुगम दर्शाया गया था। अधिकारियों द्वारा अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्रकार का अव्यवहारिक निर्धारण किया जाता रहा है। नेगी ने कहा कि इस प्रकार के अव्यवहारिक निर्धारण से सिफारिश विहीन कार्मिक निश्चित तौर पर पिसता जा रहा है। मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही मामले का निस्तारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *