मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी आप, निर्मला गहतोड़ी से माफी मांगे कांग्रेसः अमित जोशी – Uttarakhand Nidhi

मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी आप, निर्मला गहतोड़ी से माफी मांगे कांग्रेसः अमित जोशी

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कांग्रेस  पर जमकर निशाना साधा। उन्होने एक प्रेस बयान जारी करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी द्वारा जिस तरीके से अपने संगठन के बड़े नेताओं पर आरोप लगाए गए ,उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस में महिलाओं की कोई पूछ नहीं है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को  तुरंत निर्मला गहतोड़ी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। अगर कांग्रेस के नेता निर्मला गहतोड़ी से माफी नहीं मांगते तो यह पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *