राज्यपाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया – Uttarakhand Nidhi

राज्यपाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया

देहरादून/नैनीताल, ब्यूरो। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। ढिकाला रेंज पंहुचकर उन्होंने कहा की कार्बेट टाइगर रिजर्व विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को आधुनीकीकरण से जोड़ते हुए पर्यटकों हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाए इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए की वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

राज्यपाल ने कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों की शिक्षा, उनके परिवारों की रहने की उचित व्यवस्था आदि बनाए जाने हेतु वन मंत्री से मुलाकात कर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर, उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व नीरज शर्मा, रेंज ऑफिसर इको टूरिज्म संजय पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *