गूलर बस हादसा: सीएम ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख की सहायता – Uttarakhand Nidhi

गूलर बस हादसा: सीएम ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख की सहायता

देहरादून  ब्यूरो  मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत गूलर में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *