पुरुषों के कदम परदेस में, पहाड़ी महिलाओं से छिना आराम; एसएसजे व कुमाऊं विवि के संयुक्त शोध में खुलासा – Uttarakhand Nidhi

पुरुषों के कदम परदेस में, पहाड़ी महिलाओं से छिना आराम; एसएसजे व कुमाऊं विवि के संयुक्त शोध में खुलासा

अल्मोड़ा ब्यूरो 

पहाड़ की सूनी बाखलियां सिर्फ पलायन की कहानी नहीं कहतीं, बल्कि रोजगार की तलाश में पुरुषों के परदेस जाने से पीछे छूटी महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियों की तस्वीर भी बयां करती हैं। एसएसजे और कुमाऊं विवि के संयुक्त शोध में यह तस्वीर सामने आई है।पहाड़ की सूनी बाखलियां सिर्फ पलायन की कहानी नहीं कहतीं। ये रोजगार की तलाश में पुरुषों के परदेस जाने से पीछे छूट गई महिलाओं की बढ़ती जिम्मेदारियां भी इसकी एक तस्वीर बयां करती हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के अर्थशास्त्र विभागों के संयुक्त शोध में यह तस्वीर सामने आई है।अध्ययन के मुताबिक पलायन से परिवार की आमदनी भले ही बढ़ती हो लेकिन इसकी कीमत पहाड़ की महिलाओं को अपना आराम और सुकून गंवाकर चुकानी पड़ रही है। पुरुषों के गांव छोड़ने के बाद महिलाओं के कंधों पर घर से लेकर खेतों तक की जिम्मेदारी आ गई है। खेतों में काम करने, पशुओं के लिए चारा जुटाने और घर संभालने से लेकर बच्चों की देखभाल तक, हर मोर्चे पर उन्हें अतिरिक्त श्रम करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *