कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल – Uttarakhand Nidhi

कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल

जिले में कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. 4 लोग घायल हुए हैं.

नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि कैंची धाम के पास निगलाट में एक कार खाई में गिर गई है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. हादसा स्थल काफी दुर्गम इलाका था. ऐसे में रात के अंधेरे में रेस्क्यू कार्य किसी चुनौती से कम नहीं था.

एसडीआरएफ की टीम ने अपनी जान पर खेलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया. खाई में पहुंचकर पता चला कि कार में 5 लोग सवार थे. टीम ने कड़ी मशक्कत से कार सवार लोगों को कार से निकाला. फिर उन्हें किसी तरह ऊपर सड़क तक लाया गया. इसके बाद कार सवार सभी 5 लोगों को सीएचसी (Community Health Centre) भवाली ले जाया गया.

डॉक्टर ने जांच-पड़ताल के बाद एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर दी. चार लोग बुरी तरह घायल थे. घायलों का इलाज चल रहा है. कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं. दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP 25 EJ 4586 है.

घायलों का विवरण

  1. सनी, उम्र 23 वर्ष, पुत्र– तेजराम, निवासी – ग्राम मिल कॉपर, बरेली
  2. रवि, पुत्र – दिनेश मौर्य, निवासी– बरेली
  3. संचित, पुत्र – हृदय नारायण तिवारी, निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेली
  4. संदीप शर्मा, पुत्र – रामकुमार शर्मा, निवासी – बरेली

मृतक का विवरण

  1. अनुज तिवारी, उम्र 29 वर्ष, पुत्र – लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी– ग्राम शेखपुर, बरेली, वाहन चालक




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *