देहरादून ब्यूरो – न्यायिक अधिकारी ने रायपुर जाने के लिए बलबीर रोड से रैपिडो राइड बुक की थी। आरोप है कि चालक उन्हें निर्धारित रास्ते से हटाकर एक सुनसान सड़क की ओर ले गया, जहां उनके साथ बदसलूकी की गई।
राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी से कैब चालक ने बुधवार शाम यात्रा के दौरान बदसलूकी की। आरोप है कि चालक ने उनसे तय किराये से दोगुने पैसे मांगे और अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक सुनसान बंद गली में ले गया। उन्होंने कैब प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारियों को फोन किया तो उसने राइड रद्द कर दी। गली में खड़े गार्ड ने कारण पूछा तो चालक ने उससे भी मारपीट करने का प्रयास किया। महिला न्यायिक अधिकारी की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
