गोपेश्वर ब्यूरो – आगामी त्योहारी सीजन में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही है। सोमवार को फायर सर्विस की टीमों ने गोपेश्वर, गौचर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण नगर क्षेत्रों में स्थापित फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया।
अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण
