ऊधमसिंह नगर: सीएम धामी रुद्रपुर पहुंचे, गांधी पार्क में दीपावली मेले का करेंगे शुभारंभ; निकालेंगे पदयात्रा – Uttarakhand Nidhi

ऊधमसिंह नगर: सीएम धामी रुद्रपुर पहुंचे, गांधी पार्क में दीपावली मेले का करेंगे शुभारंभ; निकालेंगे पदयात्रा

  ऊधमसिंह नगर  ब्यूरो – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचे। वह गांधी पार्क में दीपावली मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उनके नेतृत्व में शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच गए हैं। यहां वह सबसे पहले गांधी पार्क में आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए निकलेगी। सीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है। शहर में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *