6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज – Uttarakhand Nidhi

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएस ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कियागृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 6 नवंबर को अमित शाह का पहला कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित है, जहां भाजपा की ओर से विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

जनसभा के बाद गृह मंत्री पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

सीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अगले दो दिनों में पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और जनसभा स्थल पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसएसपी, मसूरी एसडीएम, गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त के.के. मिश्रा और मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *