महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं – Uttarakhand Nidhi

महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

देहरादून ब्यूरो- देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने संबंधी बयान और राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है। अगर सहमत नहीं है तो उसे अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। गठबंधन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड की जनता की ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि वह यहां किसी को पैर जमाने की जगह दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *