हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया – Uttarakhand Nidhi

हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

हरिद्वार ब्यूरो:उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने उर्मिला पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, रविदास धाम अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए।रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब डेढ़ साल पहले वह आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताते हुए अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई।सोमवार को ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दीपिका राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। परिवार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। बीती 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *