देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा कार्यालय में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी साथियों के साथ बैठकर चुनाव पर समीक्षा की। बैठक में हर बूथ के बारे में चर्चा की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि कैंट विधानसभा में सबसे कम वोटिंग होने का फायदा आम आदमी पार्टी को होने जा रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जितना भी साइलेंट वोट पड़ा है वह आम आदमी पार्टी के पक्ष में रहा है और इस बात को कहने में उनको कोई गुरेज नहीं कि कैंट विधानसभा से आम आदमी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित कर रही है। रविंद्र आनंद ने कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है और अब आगामी 10 मार्च को यह साफ हो जाएगा कि जनता हमेशा सही बदलाव चाहती थी और कैंट विधानसभा में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। बैठक में आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
प्रदर्शनी के दौरान टीएचडीसीआईएल के अधिकारियों ने सीएम से की भेंट
देहरादून, ब्यूरो। टीएचडीसीआईएल ने 9 जुलाई तक देहरादून में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित प्रदर्शनी राइज इन उत्तराखंड-द…
प्रसिद्ध उद्यमी जे.सी. चौधरी की ’द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक जीवनी का हुआ विमोचन
देहरादून, ब्यूरो। प्रसिद्ध उद्यमी, शिक्षाविद्, अंकशास्त्री, परोपकारी जे.सी. चौधरी की बहुप्रतीक्षित जीवनी का दिल्ली में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सागर, मध्य प्रदेश में लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
देहरादून( ब्यूरो) –मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव, सागर,…
