देहरादून, ब्यूरो। सांख्यिकीविद् प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के 129 वें जन्म दिवस पर जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी कार्यालय में 16वाँ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, देहरादून शशि कान्त गिरि द्वारा पी0सी0 महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात् कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के योगदान पर सूक्ष्म रूप से प्रकाश डाला गया।
भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विगत वर्षों की भाँति 16वें सांख्यिकी दिवस पर ‘‘सतत् विकास के लिये आंकड़े विषय पर ऑनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया
