हुई झमाझम बारिश, पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड, मैदानों में भी पड़ेगा असर – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi

हुई झमाझम बारिश, पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड, मैदानों में भी पड़ेगा असर – Intellecuals News


देहरादून ब्यूरो – आज प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। दून में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।प्रदेश में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट बदली और बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को इस बार अक्तूबर में ही गुलाबी ठंड के बजाय कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *