कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह चार बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग

नैनीताल ब्यूरो  कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर के बाहर कतार लग गई। जिसके चलते भीमताल और भवाली में वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया।नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड के चलते सुबह से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट के बाहर कतार में खड़े होने लगे थे। दर्शन शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारे लगाते रहे। सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए गए। इसके बाद भी दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.