फोटो- बाल विज्ञान महोत्सव में दूरस्थ स्कूलों के बाल वैज्ञानिक चमके


चमोली ब्यूरो                                                                                                                        
गोपेश्वर। पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली के दूरस्थ क्षेत्रों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
शनिवार को गोपेश्वर स्थित पीस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें जिले के नौ विकासखंडों से 360 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल और नंदा देवी बायोस्फियर के वन संरक्षक पंकज कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार की संभावनाओं के बारे में बताया।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.