टिहरी गढ़वाल में 4 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी


  टिहरी  ब्यूरो – नरेंद्रनगर। टिहरी गढ़वाल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के चार नए खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति मिली है। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इन प्रशिक्षकों की तैनाती से स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलेंगी। इससे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, जिससे वह जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.