राज्य आंदोलनकारी शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड – Intellecuals News
देहरादून ब्यूरो अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को उत्तराखंड ने श्रद्धापूर्वक याद किया। देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा स्मरण रखा जाएगा।