सनातन केवल एक पूजा पद्धति नहीं बल्कि एक जीवन जीने की पद्धति : विहिप – Intellecuals News


ऋषिकेश  ब्यूरो जौलीग्रांट। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति के तत्वावधान में रानीपोखरी में सनातन धर्म जागरूकता पर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और अखंड राष्ट्र की अवधारणा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पूजा पद्धति नहीं बल्कि एक जीवन जीने की पद्धति है। जो सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। जिला सह संयोजिका बहन पिंकी भट्टी ने कहा कि अधिकांश युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है। इसलिए मातृ शक्ति का दायित्व और भी बढ़ जाता है। एक मां ही अपने बच्चों में सनातन संस्कारों का बीज बो सकती है। प्रखंड रानीपोखरी की संयोजिका अर्चना ने कहा कि मातृ शक्ति सनातन धर्म की रीढ़ है। राष्ट्रहित के लिए संगठित होना जरूरी है। घर-घर जाकर सनातन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में गौ रक्षा प्रमुख रानीपोखरी अमित सिंह, बजरंग दल सह संयोजक जिला ऋषिकेश अंकित राजपूत आदि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सनातन धर्म, गौ-रक्षा, मंदिरों की गरिमा और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.