नई पेंशन योजना के विरोध में शिक्षकों ने मनाया काला दिवस – Intellecuals News


ऊधम सिंह नगर ब्यूरो –
काशीपुर। कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए लागू हुई नई पेंशन स्कीम और यूपीएस स्कीम के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने काला दिवस मनाया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में शिक्षकों ने सांकेतिक रूप से एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाईं। इस अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की जिला अध्यक्ष (महिला) जमुना पटवाल ने कहा कि एक ओर तो मंत्री, सांसद, विधायक अपने लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बरकरार रख रहे है। दूसरी ओर जो कर्मचारी पूरे 60 वर्ष तक सेवा करता है, उसे नई पेंशन का झुनझुना दे दिया गया है। कहा कि नई पेंशन बाजार आधारित व्यवस्था है, जिससे कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन करना मुश्किल है। इसलिए कर्मचारी-शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए पूर्व से चली आ रही पुरानी पेंशन ही मिलनी चाहिए। इस दौरान जमुना पटवाल, विष्णु दत्त, विश्वजीत राम श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह, प्रभाकर दुबे, जीवन पांडे, मदन पाल रूहेला, लता आर्या, राखी कश्यप, रमन कुमार, शशि चौहान, लक्ष्मी दत्त आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.