1988 के नजूल पट्टे का नहीं मिला रिकॉर्ड, छात्रा और पिता के खिलाफ प्राथमिकी – Intellecuals News


ऊधम सिंह नगर ब्यूरो- नीट यूजी-2026 काउंसिलिंग में जाति प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा सामने आया। 1988 के नजूल पट्टे का रिकॉर्ड न मिलने पर दो सितंबर को जारी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।रुद्रपुर में नीट यूजी-2026 की राज्य केंद्रीकृत काउंसिलिंग में अभिलेख सत्यापन के दौरान जाति प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगाए गए वर्ष 1988 के नजूल पट्टे की जांच में संबंधित विभाग ने ऐसा कोई पट्टा जारी होने का रिकॉर्ड नहीं पाया। जांच के बाद दो सितंबर को जारी जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया।राजस्व उप निरीक्षक अमिन पांडेय की तहरीर पर पंतनगर कोतवाली पुलिस ने छात्रा आदित्या प्रजापति और उसके पिता सोमपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब दस्तावेज तैयार कराने और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.