2997 मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला – Intellecuals News


अल्मोड़ा ब्यूरो । एसएसजे परिसर में 2997 छात्र-छात्राएं छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के छह पदों पर 13 प्रत्याशियों की हार और जीत का आज फैसला करेंगे। परिसर प्रबंधन की ओर से सोमवार तक 2997 छात्र-छात्राओं को आईकार्ड जारी किए गए हैं। परिसर प्रशासन ने मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एसएसजे परिसर में करीब 4700 छात्र-छात्राए अध्ययनरत हैं। बावजूद इसके सापेक्ष अब तक महज 2997 विद्यार्थी ही मतदान को लेकर रुचि दिखाते हुए आईकार्ड पाने को परिसर पहुंचे। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया से दूर हैं। मंगलवार को होेने वाले मतदान में अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव पर दो सांस्कृतिक सचिव पद पर दो और विवि प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला होना है। वहीं सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पांच संकाय प्रतिनिधि पदों पर पहले की प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब मतदान के बाद ही साफ होगा कि किस प्रत्याशी को जीत मिलती है और इसके हाथ मायूसी लगेगी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.