विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विधायकों के सारे सवालों के जवाब महाराज ने दिए – Uttarakhand Nidhi

विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विधायकों के सारे सवालों के जवाब महाराज ने दिए

देहरादून, ब्यूरो। विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में पूछे गए सभी प्रश्नों के सकारात्मक और बेबाकी से जवाब देते हुए विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया। विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष द्वारा उन्हें घेरने की रणनीति को फेल करते हुए सदन के अंदर पूछे गए सभी प्रश्नों के बेबाकी से जवाब देकर निरुत्तर कर दिया। विपक्ष की ओर विधायक प्रीतम सिंह ने पर्यटन मंत्री से सवाल किया कि था कि वर्ष 2022 में चारधाम यात्रा में अब तक कितने तीर्थ यात्री दर्शन हेतु आए हैं और अब तक कितने तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हुई है। उक्त प्रश्न का सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि कपाट खुलने की तिथि से 10 जून 2022 तक चारों धामों में 19,19,923 तीर्थयात्री दर्शनों हेतु आए हैं और व्यवस्थाओं के अभाव में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *