UK Big News: छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, जीएसटी विभाग का छापा, रिश्वत लेते सर्जन गिरफ्तार, एएनएम की जलकर मौत

उत्तराखंड ब्यूरो   उत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह भी दिखा तो कहीं पर बवाल भी हो गया। उधर, जीएसटी विभाग का छापा और रिश्तखोरी का मामला भी चर्चा में रहा।उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के दौरान देहरादून और हल्द्वानी में बवाल हो गया। डीएवी कॉलेज में छात्रों ने तोड़फोड़ कर दी। वहीं, हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी प्रत्याशी ने कॉलेज में घुसकर वोट देने आए छात्र से मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। पर्वतारोहियों का रेस्क्यू भी जारी है।उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव: कहीं बवाल तो कहीं ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न, कॉलेजों में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को महाविद्यालयों में दिनभर गहमागहमी रही। कहीं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा तो कहीं हंगामे और विवाद ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। डीएवी पीजी कॉलेज में प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.