देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाली एक और एमबीबीएस छात्रा का दाखिला रद्द, 16 पहुंची संख्या
देहरादून ब्यूरो – दो चरणों की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के अगल-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित की गईं थी। इस दौरान कई छात्रों पर कोटा पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का भी आरोप लगा था।
फर्जी प्रमाणपत्र के माध्यम से दाखिला लेने वाली एक और एमबीबीएस छात्रा का दाखिला रद्द कर दिया गया है। हेमबती नंदन बहुगुणा मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से इसकी सूची जारी गई है। दाखिला रद्द होने वाले छात्रों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है।