बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा – Uttarakhand Nidhi

बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा

चमोली ब्यूरो बदरीनाथ धाम में आयोजित सेना के दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और संगठनों ने कार्यक्रम के स्वरूप पर सवाल उठाते हुए धाम की धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखने की मांग की है।

बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को सेना ने देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने की मांग की।

माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने कहा कि महोत्सव माणा गांव में होना चाहिए था। सेना ने इसे बदरीनाथ धाम में आयोजित किया, जो अनुचित है। बजरंग दल के संयोजक रवि झिंक्वाण ने ऐसे कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *