अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन; डोला होगा रवाना
अल्मोड़ा ब्यूरो बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह प्रतिमाओं का विदाई पूजन करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।
मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं का विदाई पूजन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।