उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिलते ही चमक उठीं चोटियां, बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

बर्फ से ढकी चोटियों ने बदरीनाथ धाम का नजारा बदल दिया। आज धूप खिलते ही बर्फ से ढकी चोटियों का मनमोहक नजारा दिखा।उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ धाम में कल बृहस्तपतिवार को हुई बारिश के बाद आज शुक्रवार सुबह मौसम साफ हुआ और चटख धूप खिली। धूप के बीच धाम की ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ से ढकी नजर आईं। नीलकंठ, उर्वशी और माना पर्वत समेत आसपास की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। धाम में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ रही धूप का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु प्राकृतिक सुंदरता को देखकर रोमांचित नजर आए।उत्तरकाशी के बड़कोट में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां मौसम अनुकूल रहने के साथ चटख धूप खिली है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मां यमुना के जयकारों के बीच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर आते-जाते नजर आ रहे हैं। यात्रा से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता का नजदीक से आनंद ले रहे हैं।बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने पर हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम बदला रहा। कुछ देर बाद हेमकुंड साहिब परिसर और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे हेमकुंड साहिब क्षेत्र में ठंड बहुत बढ़ गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी सुबह शाम ठंड तेज हो गई है।  होने के संकेत मिलने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.