निठारी कांड से बरी होने के बाद मंगरुखाल लौटा था सुरेंद्र, अब हरिद्वार में मौत
अल्मोड़ा ब्यूरो-। देश के चर्चित निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहे सुरेंद्र कोली ने बृहस्पतिवार रात हरिद्वार में आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक के मंगरुखाल गांव निवासी सुरेंद्र कोली करीब 21 साल जेल में रहा। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से निठारी कांड के मामलों में दोषमुक्त होने के बाद वह हरिद्वार में रहकर छोटी सी चाय की दुकान चला रहा था और सामान्य जीवन शुरू करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि खुले आसमान के नीचे नई जिंदगी शुरू करने के बाद भी वह ज्यादा समय तक सामान्य जीवन नहीं जी सका।