उत्तराखंड की पहाड़ी थाली से निकलेगा पोषण का नया सूत्र, राष्ट्रीय पोषण संस्थान कर रहा शोध

देहरादून(ब्यूरो) उत्तराखंड की पहाड़ी थाली में सदियों से जगह बनाए हुए पारंपरिक अनाज अब वैज्ञानिक कसौटी पर परखे जा रहे हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) का राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआइएन) इन अनाजों के पोषण मूल्य और स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव का अध्ययन कर रहा है। यह शोध ऐसे समय में अहम है, जब देश के सामने एक ओर कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

पीआइबी देहरादून के हैदराबाद भ्रमण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एनआइएन का भ्रमण किया। संस्थान में 57 विज्ञानियों की बहुविषयक टीम पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोध कर रही है। टीम में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ सामाजिक विज्ञान के विज्ञानी भी शामिल हैं। विज्ञानियों का कहना है कि देश ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में काफी प्रगति की है, लेकिन अब चुनौती पोषण सुरक्षा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.