समय पर नोटिस, पर्याप्त सुनवाई और पारदर्शी सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर – डा. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम

देहरादून (ब्यूरो)।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआइआर के संबंध में समीक्षा की।उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की सहायता के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील तथा अन्य संबंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित किए जाएं, ताकि प्रस्तुत दस्तावेजों का शीघ्र और सटीक सत्यापन हो सके।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी जनपदों में जारी किए जाने वाले नोटिसों की शत-प्रतिशत छपाई पूरी कर उन्हें ईआरओ और बीएलओ स्तर तक पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.