एसडीएम के खिलाफ अभी और जांच बाकीः दुर्गेश्वर लाल – Uttarakhand Nidhi

एसडीएम के खिलाफ अभी और जांच बाकीः दुर्गेश्वर लाल

देहरादून, ब्यूरो। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा सीट के विधायक दुर्गेश्वर लाल व एसडीएम सोहन सिंह सैनी के बीच हुए विवाद में अब विधायक का बयान सामने आया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि लंबे समय से एसडीएम सोहन सिंह सैनी के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं। जब वह विधायक बने तो एसडीएम ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई की है। इस पर दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मामले में सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी। एसडीएम ने विधायक दुर्गेश्वर लाल पर जान से मारने की धमकी देने और छवि धूमिल करने सहित एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुरोला एसडीएम सोहन सिंह सैनी को कमिश्नर गढ़वाल ऑफिस अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *