रुद्रपुर, ब्यूरो। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की 13 योजनाओं से लाभ पा चुके उधमसिंह नगर के 300 लाभार्थी भी वर्चुअल रूप से पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़े रहे। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित तमाम लोग वर्चुअली उपस्थित रहे। भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आज गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के गांधी हाल में आयोजित किया गया। हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लाभार्थियों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक अरविंद पांडेय सहित केंद्र सरकार की 13 योजनाओं के 300 लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों की सरकार है।
संबंधित खबरें पढ़ें
शराब की दुकानों पर ‘यहां ओवर रेटिंग’ नहीं होती है के फ्लैक्स अनिवार्य रूप से लगाने के दिए निर्देश
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर अभियान चलाने हेतु…
एमबीबीएस छात्र की पिटाई मामले में सात अन्य पर भी कार्रवाई, जुर्माने के साथ मिली कड़ी चेतावनी
दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी के अन्य सात साथियों…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
देहरादून, ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राजधानी देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इसी क्रम में उन्होंने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना, साथ ही प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने तय कार्यक्रम अनुसार सबसे पहले प्रात बलबीर रोड कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके उपरांत वह मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की हर घर तिरंगा अभियान को शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिये जुट जाने का आहवान किया। महेंद्र भट्ट ने इसके बाद सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के डोईवाला स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। अपराह्न पुनः प्रदेश कार्यालय पहुंच कर उन्होंने दूरदराज से उन्हें शुभकामना देने पहुचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने सांगठनिक अनुभवों को साझा करते हुए, बेहद खराब मौसम के वावजूद वहां पहुंचकर अपना स्नेह देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यालय में रुद्रप्रयाग विधायक,भरत चैधरी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, सूरत राम नौटियाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, विनोद सुयाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
