कोटद्वार, ब्यूरो। अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हुई। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे। मंगलवार को अपने गुरु अवेधनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरेंगे। उनके यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें पढ़ें
मुख्यमंत्री ने की वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा
देहरादून संवाददाता – मुख्यमंत्री ने की वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा वनों के संरक्षण के…
मंत्री ने दिए बेसिक के सहायक अध्यापकों व एलटी के पदों को एक महीने के भीतर भरने के निर्देश
देहरादून, ब्यूरो। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेसिक के सहायक अध्यापकों के 2658 और एलटी के 550 पदों…
विधि- विधान से खुले तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट आज पूर्वाह्न 10:15 (सवा दस) बजे खुल गये है। प्रसिद्ध…
