घनसाली-घुत्तू मार्ग पर पोखार के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, तीन घायल – Uttarakhand Nidhi

घनसाली-घुत्तू मार्ग पर पोखार के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

देहरादून/टिहरी, ब्यूरो। टिहरी जिले में घनसाली क्षेत्र में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर पोखार के पास यूटिलिटी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गुरुवार को यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वाहन में आठ लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी घनसाली से सौड़ गांव जा रही थी। घनसाली थाना पुलिस के अनुसार दोहपर में आठ सवारियों को लेकर यूटिलिटी ग्राम सौड़ जा रहा था। पोखर गांव के पास से गेंवली के लिए नई रोड का कटिंग का काम हो रहा है। यहीं पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सौड़ गांव के रहने वाले पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *